रतलाम जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करी की सूचना मिलने पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला हो गया। रात को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर पुलिस ट्रैक्टर-ट्राली को चेकिंग के लिए रोका था, इसी दौरान कार से आए बदमाशों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, जिससे आरक्षक बहादुर डांगी गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि दो फरार हो गए हैं। मामले में हैरानी की बात ये है कि, पकड़ा गया आरोपी भाजपा पार्षद है, जबकि फरार होने वाले दो आरोपियों में से एक कथित पत्रकार है।फिलहाल, पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

बता दें कि, इस कार्रवाई में पुलिस ने झाबुआ जिले के कुम्हार मोहल्ला, थांदला निवासी वार्ड 12 के भाजपा पार्षद जगदीश प्रजापत को गिरफ्तार किया है। जगदीश के साथी राजेश डामोर और शाहिद पठान फरार हो गए हैं। तीनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।