बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय की 16 से 21 जनवरी के बीच होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित
भोपाल l बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल के अंतर्गत 16 जनवरी से 21 जनवरी 2026 के मध्य आयोजित होने वाली समस्त स्नातक, स्नातकोत्तर एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षाएँ अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई हैं। सभी विद्यार्थियों को सूचित किया गया है कि स्थगित परीक्षाओं की नवीन तिथियाँ विश्वविद्यालय द्वारा पृथक से घोषित की जाएँगी। परीक्षाओं की नवीन तिथियों की जानकारी के लिए सभी परीक्षार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट एवं सूचनाओं पर नियमित रूप से ध्यान दें।



