इंदौर नगर निगम उपचुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की

इंदौर नगर निगम के उप चुनाव में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। इंदौर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 83 गुमाश्ता नगर में उपचुनाव हुआ था जिसमे भाजपा के प्रत्याशी जीतू राठौर ने कांग्रेस के विकास जोशी को 4255 मतों से हरा दिया। पार्षद कमल लड्ढा के निधन के बाद यहां उपचुनाव हुए हैं। बुधवार को वोटिंग हुई थी। भाजपा से जीतू राठौर, कांग्रेस विकास जोशी सहित 6 उम्मीदवारों मैदान में थे। इस उप चुनाव में खास बात यह रही की भाजपा का गढ़ कहे जाने वाले इस वार्ड में मतदाताओं ने चुनाव में ज्यादा रुचि नहीं दिखाई। इस वार्ड में 11 सितंबर को 41.32 प्रतिशत ही मतदान हुआ। जो पिछली बार से कम है। 21 हजार 700 मतदाताओं में से महज 8900 वोटर्स ने ही वोट डाले।