भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भगवान झूलेलाल जयंती और चैतीचंड पर्व की शुभकामनाएं दी

भोपाल l भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने चेटीचंड पर्व पर कटनी में सिंधी समाज के साथ भगवान झूलेलाल की जयंती और चेटीचंड पर्व मनाकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि चेटीचंड पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। भगवान झूलेलाल ने अत्याचारी शासकों से जनता को मुक्ति दिलाते हुए लोक कल्याण का रास्ता दिखाया। उनकी जयंती पर मनाया जाने वाला यह पर्व एकता और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करता है।