मोटरसाइकिल में हुआ तेज ब्लास्ट, युवक के उड़े चीथडे़
इछावर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के ग्राम जामली निवासी युवक सुखराम बारेला की मोटरसाइकिल में अचानक तेज ब्लास्ट हो गया। यह ब्लास्ट रामनगर में गिट्टी मशीन के पास हुआ ब्लास्ट इतना भीषण था कि युवक के शरीर का कमर के नीचे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ब्लास्ट के बाद युवक की बॉडी सड़क से दूर गिर गई, जबकि मोटरसाइकिल पूरी तरह से नष्ट हो गई। पुलिस ने तुरंत पहुँचकर इलाके को सुरक्षित किया और एफएसएल टीम को सूचित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा की कार्रवाई की है।एफएसएल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही ब्लास्ट के कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा।


