अयोध्या नगर पुलिस की बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई, तीन को भेजा जेल
भोपाल // थाना अयोध्यानगर पुलिस की बदमाशों पर कड़ी कार्यवाही, 03 आरोपियों को भेजा जैल।
* इंस्टामार्ट डिलिवरी एजेंट को रात में रोका, अड़ी बाजी कर की थी बदमाशों ने मारपीट।
* घटना कर बदमाश हो गए थे शहर से फरार।
* भोपाल आते ही पुलिस ने कलारी पास से किया आरोपियों को गिरफ्तार।
* बदमाशों का है आपराधिक रिकॉर्ड।
* सरेराह गुंडागर्दी करने, दहशत फैलाने वाले बदमाशों पर भोपाल पुलिस की लगातार कार्यवाही।
* डीसीपी जोन-2, के निर्देशन में बदमाशों पर कड़ी कार्यवाही।
नगरीय क्षेत्र भोपाल मे सरेराह बदमाशी, गुंडागर्दी करने वाले के विरूद्ध सख्त कार्यवाही हेतु पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणचारी मिश्र भापुसे एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी भापुसे द्वारा लगातार निर्देश जारी किये गये है।
उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्री विवेक सिंह भापुसे एवं अति.पुलिस उपायुक्त श्री गौतम सोलंकी के नित्य पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त एम.पी.नगर संभाग श्री मनीष भारद्वाज भापुसे के मार्गदर्शन मे थाना अयोध्यानगर पुलिस ने अडीबाजी/मारपीट करने वाले 03 आरोपियो को किया गिरफ्तार कर भेजा जैल।
घटना का विवरण- फरियादी कपिल राजपूत जो कि प्राईवेट कंपनी इंस्टामार्ट मे काम करता है । दिनांक 03/10/2025 को कंपनी से काम करने के बाद अपने घर जा रहा था कि रास्ते मे 03 आरोपी बदमाश मिले, जो फरियादी से पैसे की मांग अडीबाजी करने लगे फरियादी कपिल राजपूत ने पैसे देने से इंकार कर दिया, इसपर आरोपियो ने फरियादी के साथ हाथ मुक्को तथा बेल्ट से सरेराह मारपीट की थी। जिस पर से थाना अयोध्यानगर मे अपराध क्र.423/25 धारा 296,115(2),119(1),126(2),351(2),3(5), बी.एन.एस. का कायम कर विवेचना मे लिया गया।
आरोपी बदमाश घटना कारित कर भोपाल से फरार हो गए थे।
भोपाल आने की खबर उपरांत मुखबिरों के माध्यम से आरोपियों को भानपुर कलारी के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
बरामद माल का विवरण – घटना मे प्रयुक्त एक होण्ड कंपनी की होर्नेट 125 गाडी ( कुल कीमत लगभग 1,50,000/- रूपये ) ।
आरोपी –
01. शुभम मालवीय पिता स्व.राधेश्याम मालवीय उम्र-24 साल नि.ग्राम झागरिया सरकारी स्कूल के पास थाना कटारा हिल्स भोपाल
शिक्षा- 05 वी
व्यवसाय- ड्रायवरी का काम
आपराधिक रिकार्ड-
01. अप.क्र. 442/20 धारा 294,323,506,34 भादवि थाना अशोका गार्डन भोपाल
02. अप.क्र. 158/23 धारा 457 भादवि थाना अशोका गार्डन भोपाल
03. अप.क्र. 315/25 धारा 269,115(2),351(2),3(5) बीएनएस थाना अशोका गार्डन भोपाल
04. अप.क्र. 423/25 धारा 296,115(2),119(1),126(2),351(2),3(5), बीएनएस थाना अयोध्यानगर भोपाल
02. राजकुमार नेवारे उर्फ राज पिता अरूण कुमार नेवारे उम्र-21 साल नि. म.न.बी 67 गायत्री नगर थाना अशोका गार्डन भोपाल
शिक्षा- 06 वी
व्यवसाय- पुताई का काम
आपराधिक रिकार्ड-
01. अप.क्र. 423/25 धारा 296,115(2),119(1),126(2),351(2),3(5),बीएनएस थाना अयोध्यानगर भोपाल
02. अप.क्र. 495/25 धारा 36ए,36बी आबकारी एक्ट थाना अयोध्यानगर भोपाल
03. राजेश पटेल पिता प्रहलाद पटेल उम्र-23 साल नि.म.न.108 गायत्री नगर शंकर जी के मंदिर वाली गली थाना अशोका गार्डन भोपाल
शिक्षा- 05 वी
व्यवसाय- बेल्डिंग का काम
आपराधिक रिकार्ड-
01. अप.क्र. 423/25 धारा 296,115(2),119(1),126(2),351(2),3(5),बीएनएस थाना अयोध्यानगर भोपाल
सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी श्री महेश लिल्हारे, उनि.सुदील देशमुख, प्रआऱ 1177 अमित व्यास, प्रआर.3178 बृजेश सिंह, प्रआर.2233 रूपेश जादौन,प्रआर.1616 राजेन्द्र, प्रआर.3330 अतुल कुमार सिंह, प्रआर.2307 दिनेश मिश्रा, आर.3424 अम्बरीश तिवारी, आर. 3457 भूपेन्द्र उईके, आर.4064 जितेन्द्र सिंह (सायवर सेल) की सराहनीय भूमिका रही ।



