थाना अयोध्यानगर ,भोपाल पुलिस ने तीन शातिर नकबजन बदमाशों को किया गिरफ्तार
भोपाल l थाना अयोध्यानगर पुलिस की गिरफ्त में 03 शातिर नकबजन बदमाश, चोरी की 04 घटनाओं का खुलाशा, नकबजनी का सामान एवं 03 मो.सा. सहित लगभग 4.5 लाख रुपये का मशरूका बरामद ।
● तीनो आरोपी है आदतन अपराधी, आरोपियों पर है भोपाल के विभिन्न थानो में कई अपराध दर्ज ।
● आरोपीगण रेपीडो एवं जोमेटो जैसी कंपनी में करते थे डिलीवरी ब्वाय का काम, इसी दौरान वह सुनसान स्थानो से मौका पाकर देते थे चोरी एवं वाहनो चोरी की घटना को अंजाम ।
● आरोपीगण है नशे के आदी, नशे और महंगे शौक पुरा करने के लिये करते थे चोरी नकबजनी ।
● डीसीपी जोन-2, श्री विवेक सिंह के सतत् निर्देशन में बदमाशो पर कार्यवाही।
नगरीय क्षेत्र भोपाल में वाहन चोरी, नकबजनी तथा संपत्ति संबंधी अपराधो की रोकथाम एवं अपराधियों को पकड़कर शत प्रतिशत बरामदगी हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री हरिनारायणचारी (IPS) मिश्र एवं अति. पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी (IPS) द्वारा निर्देशित किया गया है।
उक्त दिशा निर्देशो के तारतम्य मे पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्री विवेक सिंह (IPS) के निर्देशन में अति.पुलिस उपायुक्त श्री गौतम सोलंकी के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त एम.पी.नगर संभाग श्री मनीष भारद्वाज (IPS) के नित्य मार्गदर्शन थाना प्रभारी निरीक्षक महेश लिल्हारे के नेतृत्व मे थाना अयोध्यानगर पुलिस ने 03 बदमाशों को पकडा जिनसे नकबजनी एवं वाहन चोरी की 04 घटनाओं का खुलासा करते हुये, धातू के कीमती सामान एवं 03 मो.सा. सहित लगभग 4 लाख 50 हजार रुपये का मशरूका बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है।
घटना का विवरण- फरियादी प्रशांत तिवारी ने दिनांक 21.01.2026 थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि मेरी कंपनी का काम सुरम्य परिसर क्वीन मेरी स्कूल के सामने अयोध्या नगर में चल रहा है, जहाँ पर रोड के किनारे अस्थाई स्टोर रुम से रोड किनारे चेम्बर में लगने वाले धातू के बडे कैप, जिनका वजन लगभग 500 किलोग्राम है, चोरी हो गये है। उक्त सूचना पर थाना अयोध्यानगर मे अप.क्र.36/2026 धारा 303(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया, वरिष्ठ अधिकारियों निर्देशन में थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीमे बनाकर घटनास्थल के आसपास के सीसीटीव्ही फूटेज को ट्रेल करते हुये लगभग 100 कैमरो की फूटेज की मदद से संदिग्धो का हुलिया चिह्नित कर तकनीकी तथा मुखबीरी सहायता से अयोध्यानगर फेस-5 के पुलिया के पास 03 आरोपियों को पकडा जिनसे घटना में चोरी हुये चैंबर के 04 बडे कैप तथा 03 मो.सा. जो पिपलानी तथा हबीबगंज थाने क्षेत्र से चोरी की गई थी, जप्त किये गये। इस तरह तीनो आरोपियो से नकबजनी एवं वाहन चोरी का खुलाशा करते हुये नकबजनी का सामान तथा 03 मो.सा. सहित कुल लगभग 04 लाख 50 हजार रूपये का मशरूका जप्त करने मे सफलता प्राप्त की ।
बरामद माल का विवरण –नकबजनी में चोरी हुये रोड किनारे बनाये जा रहे चैंबर के 04 बडे कैप तथा 03 मो.सा. (02 हीरो स्पलेण्डर 01 होण्डा साईन ) कुल कीमत लगभग कुल 4,50,000/- रुपये ।
आरोपी – 1. राजा पाल पिता महेन्द्र पाल उम्र 22 साल नि. म.न. 38 सिद्ध नगर इसरो के पास थाना सूखीसेविया भोपाल
शिक्षा- बीकांम
व्यवसाय- जोमेटो डिलेवरी बॉय
आपराधिक रिकार्ड-
01. अपराध क्र. 186/2017 धारा 294,323,506, 427, 34 भादवि थाना अयोध्यानगर भोपाल
02. अपराध क्र. 103/2020 धारा 188 भादवि थाना अयोध्यानगर भोपाल
03. अपराध क्र. 188/2020 धारा 188 भादवि थाना अयोध्यानगर भोपाल
04. अपराध क्र. 689/2020 धारा 379 भादवि थाना गौतम नगर जिला भोपाल
05. अपराध क्र. 10/2021 धारा 379 भादवि थाना हनुमानगंज जिला भोपाल
06. अपराध क्र. 23/21 धारा 379 भादवि थाना हनुमानगंज जिला भोपाल
07. अपराध क्र.50/21 धारा 25 आमर्स. थाना अयोध्या नगर जिला भोपाल
08. अपराध क्र.747/22 धारा 379 भादवि. थाना अशोकागार्डन जिला भोपाल
09. अपराध क्र 750/22 धारा 379 भादवि थाना अशोकागार्डन जिला भोपाल
10. अपराध क्र.751/22 धारा 379 भादवि थाना अशोकागार्डन जिला भोपाल
11. अपराध क्र08/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. थाना छोलामंदिर जिला भोपाल
12. अपराध क्र.868/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. थाना पिपलानी जिला भोपाल
13. अपराध क्र.226/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. थाना हबीबगंज जिला भोपाल
14. अपराध क्र.36/26 धारा 303(2) बी.एन.एस. थाना अयोध्या नगर भोपाल
02. कुनाल उर्फ यश प्रधान पिता दिलबहादुर उम्र21 साल नि. ईडब्लूएस 299 फेस5 अयोध्यानगर भोपाल
शिक्षा-10 बी
व्यवसाय- रेपीडो चालक
आपराधिक रिकार्ड-
01. अपराध क्र168/17 धारा 294, 323,506, 34 भादवि. थाना अयोध्यानगर जिला भोपाल
02. अपराध क्र. 381/22 धारा 379 भादवि थाना बागसेवनिया जिला भोपाल
03. अपराध क्र.77/23 धारा 380. 457.भादवि थाना पिपलानी जिला भोपाल
04. अपराध क्र.08/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. थाना छोला मंदिर भोपाल
05. अपराध क्र.226/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. थाना हबीबगंज जिला भोपाल
06. अपराध क्र.868/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. थाना पिपलानी जिला भोपाल
07. अपराध क्र.36/26 धारा 303(2) बी.एन.एस. थाना अयोध्यानगर
03. राहुल बाल्मीकी उर्फ अजय पिता जगन्नाथ बाल्मीकी उम्र 25 साल नि. जीनियस स्कूल के पास कल्याण नगर थाना छोला मंदिर भोपाल
शिक्षा- 8वी
व्यवसाय- हाउस कीपिंग
आपराधिक रिकार्ड-
01. अपराध क्र.159/17 धारा 363, 366,376(2), 376 भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट थाना सूखीसेवनिया जिला
भोपाल
02. आपराध क्र 226/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना हबीबगंज जिला भोपाल
03. अपराध क्र. 868/25 धारा 303(2)बीएनएस थाना पिपलानी भोपाल
04. अपराध क्र. 36/26 धारा 303(2) बीएनएस थाना अयोधयानगर जिला भोपाल
सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी श्री महेश लिल्हारे, उनि. सुदील देशमुख, प्रआऱ 1177 अमित व्यास, प्रआर.3178 बृजेश सिंह, प्रआर.1616 राजेन्द्र राजपूत, प्रआर.3330 अतुल सिंह, आर.1055 प्रदीप दामले, आर.334 हतेन्द्र सगर, आर.3040 अजय कुमार, आर.3514 राजेश अन्नोटिया, आर.3581 सतीश यादव, आर.4063 पुष्पेन्द्र सिंह, आर.3424 अम्बरीश तिवारी, आर.3848 जितेन्द्र जाट, आर.4361 राहुल जाट, आर. 3457 भूपेन्द्र उईके, आर.4064 जितेन्द्र सिंह ( सायवर सेल ) की सराहनीय भूमिका रही ।



