बोलती_तस्वीर…
  रायसेन l  गोपालपुर से भोपाल बायपास रोड़ पर करीब एक साल पहले विद्युत पोल खड़े किए गए थे। हैरानी की बात यह है कि एक साल बीत जाने के बावजूद इन पोलों में आज तक बिजली का कनेक्शन नहीं किया गया। 
   अब स्थिति यह है कि मंत्री और विधायक द्वारा लोकार्पण होने से पहले ही इन विद्युत पोलों को हटाकर सड़क चौड़ीकरण की तैयारी शुरू कर दी गई है।
    बिना उपयोग के खड़े किए गए पोल और फिर उन्हें हटाने की यह प्रक्रिया न केवल सरकारी धन की खुली बर्बादी को दर्शाती है, बल्कि योजनाओं के बीच तालमेल की कमी और नौकरशाही की गंभीर लापरवाही को भी उजागर करती है।