भोपाल l वीआईपी रोड पर दोपहिया वाहन पर सात युवकों द्वारा खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने के वायरल वीडियो से संबंधित युवकों पर की गई कार्यवाही
            वीआईपी रोड, भोपाल पर सात युवकों द्वारा एक ही मोटर साइकिल पर सवार होकर खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उक्त संबंध में थाना तलैया में अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध अपराध क्रमांक 21/2025 अंतर्गत धारा 125, 281 बीएनएस तथा धारा 129, 184, 190(2) मोटरयान अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
                
पुलिस ने गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से अवलोकन कर तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संबंधित मोटर साइकिल एवं युवकों की पहचान की गई। पहचान उपरांत वाहन चालक आदिल एवं पीछे बैठे युवक सईद, समीर व चार नाबालिग बालकों को पकड़कर घटना में प्रयुक्त वाहन क्रमांक MP04 ZU 0612 हीरो स्प्लेंडर प्लस को जप्त कर वाहन चालक एवं उसके साथियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई। प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है।