इंग्लैंड में इतिहास रच सकते हैं जसप्रीत बुमराह
जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले एशियाई गेंदबाज बन सकते हैं। फिलहाल वह लिस्ट में फिलहाल तीसरे पायदान पर हैं। उन्होंने अभी तक इंग्लैंड में 11 मैचों में 49 शिकार किए हैं। उन्हें फेहरिस्त में नंबर वन बनने के लिए सिर्फ 5 विकेट चाहिए। पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज पेसर वसीम अकरम 14 मैचों में 53 विकेट के साथ शीर्ष पर काबिज हैं। दूसरे पायदान पर भारत के ईशांत शर्मा हैं, जिन्होंने 15 मैचों में 51 विकेट लिए।
वहीं बुमराह इंग्लैंड में जारी सीरीज में अच्छी लय में दिखे हैं। वह दो मैचों में 12 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने दो फाइफर लिए हैं। वह सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे पायदान पर हैं।



