क्षेत्र में दहशत का माहौल : तीन लोगों पर कुल्हाड़ी, सब्बल और लाठी डंडों से जानलेवा हमला
छतरपुर जिले के ईशानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बाजना पुरवा के पनोठा हार में जमीन विवाद को लेकर हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। घटना में एक दर्जन से अधिक लोगों ने मिलकर तीन लोगों पर लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और सब्बल से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई,अब घटना का वीडियो वायरल हो रहा है l


