अशोकनगर जिले के खिरका टांका गांव की एक महिला धार्मिक प्रवक्ता अनिरुद्ध आचार्य को अपने गांव में स्कूल की बदहाल स्थिति की शिकायत करती नजर आ रही है। महिला का कहना है कि गांव में स्कूल तो है, लेकिन कोई शिक्षक नहीं आता, जबकि विधायक का घर महज दो किलोमीटर दूर है।इस वीडियो को कांग्रेस नेता सचिन शर्मा ने अपने फेसबुक पेज पर साझा किया था। इसी पोस्ट पर कांग्रेस के पूर्व पार्षद महेंद्र जैन ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया को लेकर कथित रूप से अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जिससे भाजपा समर्थकों में रोष फैल गया। भाजपा समर्थक कोतवाली थाने पहुंचे और जैन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आईपीसी की धाराओं के तहत FIR दर्ज की और जांच शुरू कर दी है।