भोपाल l मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन की अध्यक्षता में आगामी 21 जनवरी 2026 बुधवार को कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेंस के प्रतिवेदन की समीक्षा बैठक सुबह 11 बजे से मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल में होगी।कांफ्रेंस में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक कांफ्रेंस के बिंदुओं के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा होगी।मंत्रालय में होने वाली इस कांफ्रेंस में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी सम्मिलित होंगे जबकि कलेक्टर,कमिश्नर और पुलिस अधीक्षक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सहभागिता करेंगे।