तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने तिरुचिरापल्ली पूर्व विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा दे दिया और पेरम्बूर सीट बरकरार रखने का फैसला किया। यह घटनाक्रम चेन्नई  में आयोजित एक भव्य समारोह में राज्य के नौवें मुख्यमंत्री के रूप में उनके शपथ ग्रहण के कुछ घंटों बाद सामने आया। तमिलगा वेट्ट्री कज़गम TVK के प्रमुख विजय ने तमिलनाडु में 2026 के विधानसभा चुनाव में दो सीटों - तिरुचिरापल्ली पूर्व और पेरम्बूर - से चुनाव लड़ा था और दोनों में जीत हासिल की थी।