छिंदवाडा कलेक्टर श्री हरेन्द्र नारायन के निर्देशानुसार कॉमन सर्विस सेंटर के संचालकों  को ई-विकास प्रणाली से ई टोकन बुक करने का व्यावहारिक प्रषिक्षण कलेक्टर सभाकक्ष छिंदवाड़ा में आयोजित किया गया हैं। शासन के निर्देषानुसार पूरे प्रदेष में 01 अप्रैल 2026 से शतप्रतिषत उर्वरकों का वितरण ई-विकास प्रणाली के माध्यम से किया जाना हैं, जिसके परिपालन में लगातार  प्रषिक्षण आयोजित किये जा रहे है। इसी तारतम्य में शासन द्वारा संषोधित किये गये ई-विकास पोर्टल का व्यावहारिक प्रषिक्षण  प्रदान किया गया हैं। 

   जिन किसानों को मोबाईल से ई-विकास प्रणाली से ई-टोकन बुक करने में कठिनाई आती हैं तो किसान अपने नजदीक के कॉमन सर्विस सेंटर जाकर ई टोकन उर्वरक हेतु  बुकिंग कर सकता है।  शासन द्वारा प्रति ई टोकन बुकिंग हेतु 15 रूपये निर्धारित किया गया है। साथ ही  किसान कृषि विभाग के कृषि विस्तार अधिकारी सहकारिता विभाग के सभी सहकारी समितियों के प्रवन्धक/ ऑपरेटर राजस्व विभाग के पटवारी एवं पंचायत विभाग के पंचायत सचिव/रोजगार सहायक एवं निजी विक्रेताओं से ई टोकन बुकिंग मे सहायता ले सकते हैं। साथ ही शासन के निर्देषानुसार सेवा सहकारी समितियों, मार्कफेड गोदाम एवं निजी विक्रय केन्द्रों द्वारा उर्वरक उठाव हेतु कृषकों का ई-विकास प्रणाली से ई-टोकन बुक करने हेतु पंजीयन निः शुल्क किया जा रहा है। 

प्प्रशिक्षण में जिले के लगभग 150 नागरिक सुविधा केंद्र के संचालकों ने प्रशिक्षण लिया है।

प्रशिक्षण में प्रमुख रूप से बटाईदार सिकमी किसानों का पंजीयन,वृद्ध एवं अक्षम किसानों , मृत किसान  के टोकन बुकिंग पर फोकस करा गया। सिकमी किसानों हेतु एग्री स्टैक पोर्टल के ऑटोराइजेशन मॉड्यूल के बारे में बताया गया। सीएससी संचालकों को किसानों को सही उर्वरकों का चयन एवं नजदीकी उर्वरक विक्रेताओं से टोकन बुक करने के निर्देश भी  दिए गए। 

उक्त प्रषिक्षण  उपसंचालक श्री जितेंद्र सिंह, ई गवर्नेस  प्रबंधक अतुल शर्मा , कॉमन सर्विस सेंटर  जिला प्रबंधक के मार्गदर्शन में रखा गया । सहायक संचालक कृषि श्री धीरज ठाकुर, श्रीमति सरिता सिंह, शैलेन्द्र धुर्वे कृषि विकास अधिकारी, कृषि विस्तार अधिकारी, बीटीएम /एटीएम आत्मा, लिपिकीय वर्ग कर्मचारी एवं निजी उर्वरक विक्रेता  प्रशिक्षण में उपस्थित रहे।उपसंचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह ने ज़िले के किसानों से अपील की है कि ज़िले में सभी उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण है लगभग एक लाख मैट्रिक टन खाद ज़िले में उपलब्ध है अब एक साथ पात्रता अनुसार पूरी मात्रा बुक करके उर्वरकों का उठाव करें । किसानो को जितनी आवश्यकता होगी उतनी खाद मिलेगी अतः जो किसान भाई समितियों के सदस्य हो वह जल्दी से जल्दी अपनी समिति में जाकर ई टोकन बुक करके उर्वरकों का उठाव करें ।कलेक्टर महोदय द्वारा सभी समितियों को इस कार्य हेतु निर्देशित किया गया गया l कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार ज़िले की सभी पंचायतों में पटवारी कृषि विस्तार अधिकारी पंचायत सचिव/ रोजगार सहायक द्वारा ग्राम चौपाल/ शिविर करके किसानो को ई टोकन बुक करना सिखाया जा रहा है एवम ई टोकन बुक भी कराये जा रहे हैं । इसलिए कोई भी समस्या आने पर किसान भाई अपने क्षेत्र के इन अधिकारियों से संपर्क करके मदत ले सकते हैं ।