भोपाल l आईएएस वर्मा को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए हिंदू उत्सव समिति, भोपाल के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी भी आपा खो बैठे और उन्होंने कहा कि संतोष वर्मा को अपनी पत्नी को ब्राह्मणों के यहां भेज देना चाहिए। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेंद्र मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री बेटी-बचाओ अभियान चलाते हैं, प्रदेश सरकार 'लाड़ली बहना' और लाड़ली लक्ष्मी' जैसी योजनाएं चला रही है, ऐसे में एक आईएएस अफसर द्वारा बेटियों पर अनर्गल टिप्पणी अस्वीकार्य है।उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक संतोष वर्मा को निलंबित कर गिरफ्तार नहीं किया जाता, विरोध जारी रहेगा।मंत्रालय अधिकारी-कर्मचारी संघ ने भी संतोष वर्मा के बयान के विरोध में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल को ज्ञापन सौंपा।संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक के नेतृत्व में यह ज्ञापन दिया गया।पहले मंत्रालय में प्रदर्शन की योजना थी, लेकिन अंततः प्रदर्शन नहीं किया गया।