डोंगरगांव एवं मानागढ़ में रागी बीज की कराई गई बोनी
बालाघाट जिले में श्री अन्न के रूप में रागी फसल को नवाचार के रूप में सामने लाने का कृषि विभाग का मैदानी अमला भरसक प्रयास कर रहा है इसी कड़ी में जिले में रागी कोदो कुटकी का विस्तार किया जा रहा है।
विकासखंड किरनापुर अंतर्गत दिनाक 20 जुलाई को ग्राम डोंगरगांव के कृषक श्री नरसिंह धुर्वे, रत्नेश शिवहरे, ताराचंद वैद्य, ग्राम सुसवा के कृषक श्री सुरेश ब्रम्हे, राजेश पांचे, ग्राम मानगढ़ के कृषक श्री अशोक लांजेवार, ग्राम साल्हे के कृषक श्री वल्के के खेत में कृषि विस्तार अधिकारी श्री संजय ऊके के मार्गदर्शन में रागी बीज की बोनी की गई । कृषि विस्तार अधिकारी श्री संजय ऊके ने किसानो को बीज उपचार के लिए विभाग द्वारा प्रदाय ट्राइकोडर्मा फंगीसाइड से किए जाने हेतु सलाह दी गई तथा किसानो द्वारा ट्राईकोडर्मा से बीज का उपचार किया । पहले खेत को दो से तीन बार जुताई की गई तथा खेत में कम पानी होने की स्थिति में रागी बीज की बोनी की गई।
कृषि विस्तार अधिकारी श्री संजय ऊके द्वारा बताया गया की माटे भालवा क्षेत्र अंतर्गत लगभग 10 हेक्टेयर में रागी बीज की बोनी की जायेगी। यह इस के किसानो द्वारा एक नया नवाचार साबित होगा।। जिससे किसान और अधिक लाभान्वित होंगे।जिले में रागी एवं कोदो के क्षेत्र विस्तार हेतु जिला अधिकारी उप संचालक कृषि श्री फूलसिंह मालवीय, सहायक संचालक कृषि श्री राजेश खोब्रागड़े, अनुविभागीय अधिकारी कृषि श्री खुदीराम सनोडिया, एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री कुलदीप गणवीर के मार्गदर्शन में रागी फसल का विस्तार मैदानी अमले के द्वारा किया जा रहा है।



