वन राज्यमंत्री श्री अहिरवार ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस पर दी शुभकामनाएं
भोपाल l वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री श्री दिलीप सिंह अहिरवार ने प्रदेशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह दिन हमारे देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है। राज्यमंत्री श्री अहिरवार ने कहा कि हम सब अपने प्रदेश की प्रगति और समृद्धि के लिये प्रतिबद्ध हों।



