दांगी -डांगी क्षत्रिय महासंघ कार्य समिति की बैठक संपन्न ,आगामी दिनों में होंगे कई कार्यक्रम
प्रेम कुशवाह
भोपाल। मध्य प्रदेश दांगी -डांगी क्षत्रिय महासंघ प्रदेश कार्य समिति की बैठक भोपाल के विधायक विश्रामगृह खंड -2 के सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों के अतिरिक्त सभी जिलों के जिला अध्यक्ष भी सम्मिलित हुए । विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री गुलाबसिंह दांगी एवं राजस्थान के झालावाड़ जिले से जिला पंचायत अध्यक्ष श्री भागचंद डांगी भी उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता दांगी - डांगी क्षत्रिय महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं खिलचीपुर विधायक श्री हजारीलाल दांगी ने की। प्रारंभ में समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं खिलचीपुर विधायक श्री हजारीलाल दांगी सहित अन्य अतिथियों का समाज की ओर से पुष्प मालाओं एवं पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। कार्यसमिति की बैठक में आगामी दिनों में सामूहिक विवाह एवं परिचय सम्मेलन आयोजित करने सहित समाज के प्रतिभावान छात्र -छात्राओं का सम्मान किये जाने सहित कई अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाने का सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया। आयोजत बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री तोरण सिंह दांगी एवं विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री माधव सिंह दांगी, श्री रामचंद्र दांगी पूर्व विधायक ब्यावरा, श्री रामप्रसाद डांगी पूर्व विधायक खिलचीपुर, श्री हुकुमचंद राठौर राष्ट्रीय सचिव ने भी विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर श्री कुशाल सिंह दांगी युवा जिला अध्यक्ष राजगढ़, सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष श्री बालचंद दांगी ने किया एवं समापन विश्व कल्याण मंत्र एवं शांति मंत्र के साथ संपन्न हुआ।


