सागर l राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिका परिषद देवरी जिला सागर के अध्यक्ष को अपने पद से वापस बुलाने के संबंध में निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। मतदान 19 जनवरी, 2026 को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा।

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री दीपक सिंह ने जानकारी दी है कि निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन 29 दिसम्बर, 2025 को होगा। इसी दिन प्रतीकों का आवंटन भी किया जायेगा। मतदान 19 जनवरी, 2026 को होगा। मतगणना तथा निर्वाचन परिणामों की घोषणा 21 जनवरी को सुबह 9 बजे से की जायेगी। श्री सिंह ने बताया है कि निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही नगरपालिका परिषद देवरी के नगरीय क्षेत्र पर आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गयी है।