रीवा जिले के महीनों पहले दिवंगत हो चुके तीन शिक्षकों को शिक्षा विभाग ने नोटिस भेजा है कि ई-अटेंडेंस में 'गैरहाजिर' क्यों हैं जवाब दीजिये। दर असल सरकारी स्कूलों के ऐसे करीब 1500 शिक्षकों को विभाग ने नोटिस भेजा था, जिसमें इन तीनों के नाम भी शामिल रहे। विभाग ने इन शिक्षकों को हिदायत दी कि अगर उन्होंने मोबाइल एप के जरिए हाजिरी नहीं लगाई तो उनका वेतन काट लिया जाएगा । जिन मृत शिक्षकों को नोटिस थमाए गए उनमें रामगरीब दीपंकर, छोटेलाल साकेत और देवत दिन कोल शामिल हैं।