भोपाल में आज एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसमें अपने रजिस्ट्रेशन में डिजिटल सिग्नेचर कराने गए एक एम फार्मा के छात्र के साथ वहां के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बेरहमी के साथ मारपीट की l करीब आधा घंटे तक उसे नर्सिंग काउंसिल में बंद कर पीटा l जब अन्य जिलों से अपनी परेशानी लेकर आए छात्रों ने इस मामले का विरोध जताया, तो कर्मचारी छात्र को बाहर लेकर आए और सड़क पर घसीटते हुए उसके साथ मारपीट की l बाद में छात्र को पुलिस के हवाले कर दिया l तुषार सोनारे ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब मैं एक बार फिर फार्मेसी काउंसिल रजिस्ट्रार मैडम से मिलने पहुंचा, तो वहां सिक्योरिटी गार्ड ने धक्का दिया और कॉलर भी पकड़ी l मैंने भी उनको धक्का दिया तो उनके सिर पर चोट आई, जिससे ब्लड निकलने लगा फिर मैंने अपना वीडियो बनाया, जिससे ये लोग मुझ पर आरोप न लगाएं, लेकिन जैसे ही वीडियो बनाना शुरू किया, तभी काउंसिल के अध्यक्ष संजय जैन के साथ गोपाल यादव और केके यादव समेत यहां के जो अन्य अधिकारी और स्टाफ हैं, उनके द्वारा मुझे मारा गया है l इन्होंने मेरा फोन भी छीन लिया बाद में घसीटते हुए बाहर लेकर आए, इन्होंने कमरे में बंद करके मेरे गुप्तांगो पर भी मारा जिससे वहां भी चोटें आई हैं और सूजन भी है l एबीवीपी के शिवम जाट ने कहा कि "गुंडागर्दी करने वाले और काउंसिल को अपनी जागीर समझने वाले लोगों को विद्यार्थी परिषद नहीं छोड़ेगी l संजय जैन के इस्तीफा की मांग करते हैं l आज छात्र के साथ जो मारपीट हुई है, उससे छात्रों की सुरक्षा खतरे में है l उन्होंने कहा कि एबीवीपी पहले भी फार्मासिस्ट काउंसिल के विषय उठाती आई है और आगे भी छात्र हित में लड़ती रहेगी l