अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने IAS संतोष वर्मा के निष्कासन और उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की
भोपाल l अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेंद्र मिश्रा ने कहा कि वे ऐसे पढ़े लिखे अभ्रद व्यक्ति की घोर निंदा करते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा है कि वर्मा को तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया जाना चाहिए। ब्राह्मण बेटियों के खिलाफ की गई टिप्पणी पर उनके खिलाफ FIR दर्ज होनी चाहिए । मिश्रा ने कहा कि आपराधिक मामला दर्ज नहीं होने और निष्कासित नहीं करने पर ब्राह्मण समाज पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगा।


