गौहरगंज l आईजी मिथिलेश कुमार ने दुष्कर्म आरोपी सलमान पर घोषित इनाम बढ़ाकर ₹30 हजार कर दिया है। पुलिस ने तलाशी का दायरा बढ़ाया है। करीब 20 विशेष टीमें और 300 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी लगातार जंगल, खेत, गांव और संभावित ठिकानों पर दबिश दे रहे हैं। ड्रोन कैमरों की सहायता ली जा रही है, मस्जिदों में भी तलाश जारी है, ताकि कोई भी सुराग हाथ से छूट न जाए। इस बीच कई सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए हैं,  फुटेज को आधार बनाकर पुलिस कई दिशाओं में तलाश अभियान तेज कर चुकी है। गोहरगंज आज न्याय की आस में सड़क पर खड़ा है, और पूरे जिले की निगाहें अब नए एसपी की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं l