बारात आते ही सोने के जेवर लेकर फरार, दुल्हन की बहन के पीछे खड़ी थी महिला और नाबालिग
मेहमान बन शादी में पहुंची, दुल्हन की बहन के पीछे खड़े थे, बारात आते ही सोने के गहने लेकर फरार
शादियों का मौसम शुरू होते ही चोर गैंग भी सक्रिय हो गई है। चोर गैंग में शामिल युवती और किशोर ने पहली ही वारदात में करीब 25 तोला सोने के गहने चोरी कर लिए। पिंटो पार्क स्थित राजकिशोर गार्डन में चोरी की घटना हुई है। बारात के स्वागत के लिए वधु पक्ष के लोग मैरिज गार्डन के मुख्य द्वार पर ही खड़े थे। तभी मेहमान बनकर पहुंची युवती दुल्हन की बहन के पीछे खड़ी हो गई। उसके पास ही किशोर खड़ा था, जिसकी उम्र करीब 14 वर्ष होगी।


