दतिया l भांडेर के चिरगांव रोड स्थित पोला पहाड़ हनुमान मंदिर में एक युवक अचानक मंदिर परिसर में घुसा और श्री हनुमान महाराज की प्रतिमा को तोड़कर खंडित कर दिया।
वहां रह रहे महंत पप्पू बाबा ने जब आरोपी को रोकने की कोशिश की, तो युवक ने उनके साथ अभद्रता की और हाथापाई करते हुए उनका मोबाइल भी तोड़ दिया। अचानक हुई घटना से महंत सहम गए और स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचने लगे।

मंदिर पर मौजूद भक्तों ने बताया कि घटना दोपहर करीब 1 बजे की है। युवक बेहद उग्र अवस्था में दिखाई दे रहा था और किसी की बात नहीं सुन रहा था। प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के बाद वह मौके से भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मंदिर पर जमा हो गए।