अचानक झोपड़ी में लगी आग, चार माह के मासूम निशांत की आग में जलकर मौत
दमोह जिले के बांसातारखेड़ा अंतर्गत ग्राम चिथरयाऊ टोला में खेत में बनी झोपड़ी में आग लगने का घटना क्रम सामने आया है l जिसमें चार माह के बच्चे की जिंदाजल कर मौत हो गई है l वही आग लगने का कारण अज्ञात है वही जानकारी अनुसार बेटे के पिता जितेंद्र गौड ने बताया कि आग लगने के दौरान मैं और मेरी पत्नी शैलेंद्र तिवारी के खेत पर झोपड़ी से काफी दूरी पर काम कर रहे थे l तभी अचानक झोपड़ी में आग की लपटें देखी तो हम लोग झोपड़ी की ओर दौड़े लेकिन तब तक चार माह के मासूम निशांत की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी l घटना की जानकारी लगते ही सागर नाका चौकी प्रभारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटना की जानकारी ली.साथ ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी बेटे निशांत का पीएम करा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है l



