छिंदवाड़ा l बरेलीपार निवासी कुन्नू इवनाती गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा होने पर उसे जुन्नारदेव सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला ने आज सुबह एक साथ एक नहीं, दो नहीं बल्कि चार बच्चों को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि मां और बच्चे दोनों स्वस्थ हैं, लेकिन बेहतर देखभाल के लिए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। एक साथ चार बच्चों के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल है।