भोपाल l कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि गणतंत्र की असली ताकत आत्मनिर्भर नागरिकों से होती है, और आत्मनिर्भरता का रास्ता कौशल और मेहनत से होकर गुजरता है।

राज्यमंत्री श्री टेटवाल ने कहा कि आज का युवा नई सोच, नई तकनीक और नए अवसरों के साथ आगे बढ़ना चाहता है, और सरकार उसका साथ दे रही है। उन्होंने बताया कि युवाओं को उनकी क्षमता के अनुसार प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश में कौशल विकास को रोजगार से जोड़ा जा रहा है, जिससे युवा आत्मनिर्भर बनकर न केवल अपने परिवार, बल्कि प्रदेश और देश के विकास में भी योगदान दे सकें।