एकलव्य आवासीय विद्यालय का चौंकाने वाला मामला ,सोते रहा प्रशासन
हरदा के रहटगांव स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय के लगभग 400 छात्राओं ने सुबह 5:00 बजे सोडलपुर में जाम लगा दिया l वह कलेक्टर से मिलने पहुंच गए उन्होंने कलेक्टर को बताया कि वह विद्यालय के प्रिंसिपल से परेशान हैं l रोज उन्हें घटिया खाना दिया जाता है और उन्हें तरह-तरह से प्रताड़ित भी किया जाता है l वह कई बार शिकायत कर चुके हैंं लेकिन प्रिंसिपल पर कोई कार्रवाई नहीं होती है l तब उन्हें यह कदम उठाना पड़ा ,कलेक्टर ने आश्वासन दिया परंतु वे आश्वासन पर नहीं माने, उन्होंने साफ कह दिय कि जब तक प्रिंसिपल को नहीं हटाया जाएगा तब तक वे यहींं बैठे रहेंगे l अंततः कलेक्टर ने प्रिंसिपल को हटाने के आदेश दे दिए और इसके बाद धरना समाप्त हो गया l



