MP - बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर 5000 पदों पर होने जा रही है भर्ती
भोपाल। मध्यप्रदेश में सिंहस्थ को लेकर निरंतर तैयारी चल रही है l इसी सिलसिले में होमगार्ड मुख्यालय ने भी 5000 कर्मचारियों की भर्ती के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा है l यह भर्ती कर्मचारी चयन मंडल से ही होगी हालांकि मध्यप्रदेश में अभी स्वीकृत पदों के मुकाबले होमगार्ड के लगभग आधे से पद ही भरे हुए हैंं l बाकी खाली हैं, जल्द ही नोटिफिकेशन जारी हो सकता है और भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू हो सकती है l



