आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर आधी रात को भीड़ ने किया सिटी कोतवाली थाने का घेराव
हरदा में एक व्यक्ति द्वारा बिश्नोई समाज के आराध्य भगवान श्री गुरु जंभेश्वर पर आपत्तिजनक पोस्ट करने से नाराज बिश्नोई समाज ने आधी रात को सिटी कोतवाली थाने का घेराव कर दिया। बिश्नोई समाज के लोगों की मांग थी कि आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले महेंद्र जाट के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, उन्होंने हमारी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है l सिटी कोतवाली पुलिस ने 299 बीएनएस के तहत महेंद्र जाट पर Fir दर्ज की तब जाकर मामला शांत हुआ l



