जैविक महोत्सव एवं मिलेट्स उत्सव 13 से 15 दिसम्बर को

इंदौर l जैविक महोत्सव एवं मिलेट्स उत्सव" का आयोजन 13 से 15 दिसम्बर तक ग्रामीण हाट बाजार ढक्कनवाला कुआं इंदौर में आयोजित होगा। स्वच्छ भारत के साथ, स्वस्थ भारत की थीम पर यह आयोजन होगा। इस आयोजन में जैविक एवं प्राकृतिक खेती पर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के माध्यम से मुख्यतः गौ आधारित खेती, जैविक जीवन शैली एवं स्वस्थ भोजन पर परिचर्चा आयोजित होगी। मिलेट्स फसलों को भोजन में सम्मिलित करने और उनके लाभ के बारे में जानकारी दी जायेगी। इस आयोजन कृषक एवं ग्राहकों के बीच एक सेतु का कार्य करेगा, जिसके माध्यम से ग्राहकों को रसायन मुक्त कृषि उत्पाद प्राप्त हो सकेगा तथा कृषकों को मिलेट्स फसलों का उचित दाम मिल सकेगा।
परियोजना संचालक आत्मा विभाग के उप संचालक ने बताया कि इस महोत्सव में जैविक उत्पाद की प्रदर्शनी के साथ मिलेट्स प्रोडक्टस के स्टाल भी लगाए जाएंगे। स्वादिष्ट जैविक एवं मिलेट्स भोजन व पकवान के साथ उन्हें खरीदारी करने का अवसर भी मिलेगा। इस आयोजन में नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा परामर्श, दवाएं एवं जांचे भी की जाएगी।