उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा से मिली संस्कार सेना की टीम
भोपाल l संस्कार सेना के संस्थापक हरभजन जांगड़े, राष्ट्रीय महासचिव हेमंत सोगानी , राष्ट्रीय मुख्य सचिव अलका धुर्वे, प्रवक्ता कर्मवीर सिंह, जनसंवेदना कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं संस्कार सेना के संरक्षक राधेश्याम अग्रवाल मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के निवास पर पहुंचे एवं संस्था द्वारा चलाई जा रही माता-पिता के सम्मान में युवा पीढ़ी को जागरूक करने की मुहिम से अवगत कराया तथा माता-पिता की सेवा के प्रतीक श्रवण कुमार के छायाचित्र भेंट कर सम्मान किया l श्री देवड़ा ने भी माता-पिता के सम्मान में चलाई जा रही संस्था की इस मुहिम की सराहना करते हुए कहा मेरी और से भी शुभकामनाएं हैंl समय अभाव था इस लिए में आपके कार्यक्रम में नहीं आ पाया था l



