कृभको द्वारा सहकारिता सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन संपन्न
सहकारिता सशक्तिकरण कार्यक्रम
आयोजन तिथि: 23 अगस्त 2025
स्थान: लच्छोंरा तालाब, बेड़ियां, जिला खरगोन (म.प्र.)
पृष्ठभूमि:
अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में, कृभको खरगोन द्वारा "सहकारिता सशक्तिकरण कार्यक्रम" का आयोजन दिनांक 23 अगस्त 2025 को लच्छोंरा तालाब, बेड़ियां में किया गया। यह कार्यक्रम सहकारी समितियों एवं कृषकों को जागरूक करने तथा जैविक और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि एवं स्वागत:
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री लक्ष्मीनारायण भटोरे, क्षेत्रीय अधिकारी, सनावद जोन थे। उनके साथ कृभको शाखा प्रबंधक बेड़ियां एवं अन्य अतिथियों का भी स्वागत सम्मानपूर्वक किया गया।
प्रस्तुत विषयवस्तु:
मेरे द्वारा कार्यक्रम में निम्नलिखित विषयों पर जानकारी प्रदान की गई:
मृदा में ऑर्गेनिक कार्बन की महत्ता
जैविक जीवाणु व राइजोबियम का प्रयोग
मृदा परीक्षण की प्रक्रिया एवं लाभ
जैविक उत्पादों के प्रयोग के लाभ
हाईब्रिड बीजों की सिंगल क्रॉस किस्मों के प्रयोग से उत्पादन वृद्धि की संभावनाएं
मुख्य अतिथि का वक्तव्य:
श्री लक्ष्मीनारायण भटोरे जी ने कृभको की कार्यशैली एवं जनहित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने सभी समिति प्रबंधकों से कृभको के जैविक उत्पादों को अपनाने का आग्रह किया।
तकनीकी जानकारी:
श्री देवेंद्र बिरला, समिति प्रबंधक बेड़ियां द्वारा एकीकृत पोषक प्रबंधन (Integrated Nutrient Management) पर विशेष जानकारी दी गई, जिसमें कृभको के तरल जैव उर्वरक एवं सिटी कंपोस्ट के प्रयोग की विधियों को विस्तारपूर्वक बताया गया।
सहभागिता:
कार्यक्रम में सनावद एवं बेड़ियां क्षेत्र की 20 से अधिक समितियों के प्रबंधकों सहित कुल 80 कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
समापन एवं आभार:
कार्यक्रम के अंत में श्री समिति प्रबंधक भोगांवनिपानि द्वारा सभी उपस्थित जनों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त किया गया।


