कृभको द्वारा पेयजल सुविधा कार्यक्रम का आयोजन संपन्न
खरगोन l कृषक भारती कोआपरेटिव लिमिटेड द्वारा अंगीकृत ग्राम भामपूरा में पेयजल सुविधा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजकुमार मेव विधायक महेश्वर विधानसभा खरगोन , श्री हरिसिंह चावड़ा सांसद प्रतिनिधि खरगोन ,श्री जयप्रकाश जाट सहकारी नेता एवं पूर्व कृभको आम सभा सदस्य , श्री राजबाबू कुमार क्षेत्रीय प्रबंधक इंदौर उपस्थित रहे
कार्यक्रम में कृभको खरगोन के क्षेत्रीय प्रतिनिधि आशीष करोड़ा द्वारा कृभको के बारे में विस्तार से बता कर विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया साथ ही कृभको के उत्पाद जैसे राइजोसुपर, सिटी कंपोस्ट, मोलासेस पोटाश, तरल जैव उर्वरक आदि के बारे में विस्तार से बताया गया
मुख्य अथिति श्री राजकुमार मेव जी द्वारा कृभको द्वारा किए जा रहे कार्यों की हाईस्कूल स्कूल भामपूरा को निःशुल्क *वाटर कूलर* प्रदाय करने की सराहना करते हुए कृभको द्वारा समाज हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की एवं जिले की समितियों को वर्ष भर खाद की आपूर्ति के धन्यवाद ज्ञापित किया गया
श्री राजबाबू कुमार क्षेत्रीय प्रबंधक इंदौर द्वारा कृभको द्वारा देश भर में किए जा रहे अलग अलग किसान हितैषी कार्यों ओर उर्वरकों की आपूर्ति के संबंध में जानकारी दी गई एवं किसानों से कृभको के अन्य उत्पादों को उपयोग करने की सलाह दी गई
श्री जयप्रकाश जाट जी द्वारा कृभको के विभिन्न अन्य उत्पादो की समितियों में उपलब्ध सुनिश्चित करने को लेकर आश्वासन दिया एवं कृभको के उत्पादों को उपयोग करने पर जोर दिया
कार्यक्रम का संचालन एवं आभार कृभको के कृषक भारती सेवा केंद्र प्रभारी अनुराग द्वारा किया गया l



