मंदसौर जिले से एक लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है l भाऊगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम नांदवेल में एक ही परिवार के 9 लोग अचानक बेहोश होने की सूचना पर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे और पीड़ित सत्यनारायण सहित सभी को जिला चिकित्सालय मंदसौर में भर्ती कराया। जाँच में सामने आया कि सत्यनारायण की शादी 20 नवंबर 2025 को ज्योति, निवासी जोगापुर, जिला वाराणसी (यूपी) से हुई थी। 9 दिसंबर की रात करीब 8 बजे ज्योति ने भजिए बनाए और उनमें नशीला पदार्थ मिलाकर परिवार को खिला दिया, जिससे सभी बेहोश हो गए। इसके बाद ज्योति घर से 50 हजार रुपए नकद और और सोने-चाँदी के जेवरात लेकर फरार होने का मामला सामने आया था, जिसमें भाऊगढ़ थाना पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए लुटेरी दुल्हन सहित तीन आरोपियों को यूपी के वाराणसी से गिरफ्तार किया है। एक फरार आरोपी की तलाश जारी है और आगे पूछताछ की जा रही है।