मैहर l मध्यप्रदेश शासन के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल ने रविवार को मैहर जिले के प्रवास के दौरान मां शारदा देवी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। राज्यमंत्री श्री पटेल ने प्रदेश वासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।