भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय वन मेले  में एल एन आयुर्वेद चिकित्सालय द्वारा लगाया गया स्टॉल जिसमें डॉक्टर रजनीकांत गुप्ता नाडी़ तरंगिणी नामक यंत्र से नाडी़ परीक्षण कर लोगों को उनके स्वास्थ्य की खूबी और खामियां बता रहे हैं l नाडी़ तरंगिणी यंत्र वास्तव में आयुर्वेद के क्षेत्र में एक प्रकार का नवाचार ही है डा़ रजनीकांत के पास आ रहे लोग नाडी़ तरंगिणी के माध्यम से अपनी जांच करा रहे हैं l इस स्टॉल पर पंचकर्म से लेकर काय चिकित्सा, शालाक्य तंत्र ,जालौका अवचरण, अग्निकर्म तक की जानकारी लोगों को उपलब्ध कराई जा रही है l डॉ गुप्ता की माने तो आयुर्वेद के अनुसार आचरण करने मात्र से ही आपकी कई बीमारियां स्वतः दूर हो जाती हैं और आयुर्वेद में पंचकर्म का अपना अलग महत्व है, यह एक प्रकार से शरीर की सारी मशीनरी की सर्विसिंग कर देता है l यदि आप पंचकर्म कराते हैं तो निश्चित ही आप पूर्णतया स्वस्थ होते हैं और आपकी उम्र भी बढ़ती है l