गुस्से में मुस्लिम समाज : मुस्लिम समाज सड़क पर उतरा
भोपाल l क्रिसमस से पहले मुस्लिम संगठनों द्वारा शहर की सड़कों पर उतरकर हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं को बचाना समाज की जिम्मेदारी है। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में पोस्टर लेकर नारे लगाए, जिनमें “भारतीय संस्कृति बचाओ” और “पश्चिमी सभ्यता मुर्दाबाद” शामिल थे l इस अभियान का नेतृत्व ऑल इंडिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी ने किया। समिति ने बताया कि उनका उद्देश्य समाज में पारंपरिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से किया गया और इसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए।
प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और किसी तरह की हिंसा या उत्पात नहीं हुआ। प्रदर्शनकारियों ने अपने संदेश को पोस्टर और नारे के माध्यम से व्यक्त किया।



