भोपाल l मछली परिवार के साथ जुड़े रहकर अवैध कब्जा करने वाले कई लोगों पर प्रशासन की नजरे थम चुकी है l लगभग ऐसे 20 लोग चिन्हित किए गए हैं , जिन्हें नोटिस दिया गया है l मछली परिवार के शफीक अहमद, शावर अहमद, शारिक अहमद, तारिक अहमद, सोहेल अहमद और शावेज अहमद, लोधी बिल्डर्स एंड डेवलपर्स देवेंद्र लोधी, अवधि रियल स्टेट बिल्डर्स पार्टनर पाटनी (पुत्र विजय पाटनी) के साथ ही निरांक जैन, सुधीर शर्मा, ऊषा सिन्हा, शार्मिला ठाकरे, मीनू जैन, अमित जैन और अनुज साहू, अंजली जैन, चतर सिंह, धनसिंह, पवन कुमार, लाल सिंह को नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा निगम जोन ऑफिस को भी नोटिस जारी किया है।