मंदिर से बुलाकर राड, फावड़ा, पत्थर और लाठियों से हमला
बैतूल l काला पाठा निवासी विवेक मरकाम सागौन बाबा दरबार में पूजा कर रहा था। इसी दौरान अनिकेत उर्फ अन्नू ठाकुर अपने कई साथियों के साथ वहां पहुंचा और विवेक को जबर दस्तीअपने साथ ले गया। चुन्नीढाना इलाके में ले जाकर आरोपियों ने विवेक पर बेरहमी से हमला किया, जिससे वह बेहोश हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल विवेक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उसके शरीर पर कई गंभीर चोटें थीं। इलाज के दौरान उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई और आईसीयू में भर्ती करने के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका l प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक और मुख्य आरोपी के बीच पहले से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते हमला किए जाने की आशंका जताई जा रही है। विवेक की मां शिक्षिका हैं, जबकि पिता वन विभाग में पदस्थ बताए गए हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित अन्य नामजद लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जबकि शेष की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है। हमले में रॉड, फावड़ा, पत्थर और लाठियों का इस्तेमाल किया गया था।



