बाल हत्या मामले में दोषी कर्मचारी ममता बाली चड्ढा बर्खास्त
बुरहानपुर । नगर पालिका परिषद नेपानगर सहायक ग्रेड - 3 के पद पर पदस्थ रही ममता बाली चड्ढा को बाल हत्या के गंभीर मामले में न्यायालय द्वारा दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। न्यायालय के निर्णय के बाद आयुक्त श्री संकेत भोंडवे ने आदेश जारी कर ममता बाली चड्ढा को शासकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया है।



