सीहोर  में एक मोबाइल ब्लास्ट होने का मामला सामने आया है। अरविंद साहू अपनी दुकान पर रोजमर्रा की तरह काम कर रहे थे, तभी अचानक पेंट में रखा मोबाईल अचानक तेज गर्म हुआ अरविंद साहू को उस गर्मी का अहसास हुआ l जब तक वह कुछ समझ पाते, मोबाइल से धुआं निकलने लगा 
अरविंद साहू ने जैसे ही मोबाईल को निकाला वो घबरा गए और मोबाइल को दुकान से बाहर फेंका मोबाइल चंद से सेकंड में ही किसी पटाखे की तरह फट गया। धमाके के साथ ही मोबाइल के परखच्चे उड़ गए l