भोपाल l थाना अयोध्यानगर पुलिस ने  रौबदारी, रंगदारी दिखाने वाले अड़ीबाज बदमाशों की निकाली रंगदारी,  02 बदमाशों को भेजा जैल। 

● थाना क्षेत्र में आम जनता में रौब जमाकर अड़ीबाजी व मारपीट करने वाले आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जैल । 

● आरोपी है आदतन अपराधी, जिसपर है मारपीट चोरी नकबजनी के प्रकरण दर्ज। 

● आरोपी शराब पीने के लिये पैसो की कर रहे थे अड़ीबाजी । 

* डीसीपी जोन 2, श्री विवेक सिंह 

के निर्देशन में गुंडे बदमाशों पर लगातार सख्त कार्रवाई।

  नगरीय क्षेत्र भोपाल में  आमलोगो के साथ मारपीट एवं अड़ीबाजी करने वाले बदमाशों के विरूध्द सख्त कार्रवाई  हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री हरिनारायणचारी मिश्र भापुसे और अति. पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी भापुसे द्वारा निर्देशित किया गया है। 

  उक्त दिशा निर्देशो के तारतम्य मे पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्री विवेक सिंह भापुसे के निर्देशन में अति.पुलिस उपायुक्त श्री गौतम सोलंकी के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त एम.पी.नगर संभाग श्री मनीष भारद्वाज भापुसे के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी निरीक्षक महेश लिल्हारे के नेतृत्व मे था अयोध्या नगर पुलिस नें दिनांक 13.01.2026 को फरियादी के साथ शराब पीने के लिये बीस हजार रूपये की अड़ीबाजी कर मारपीट करने वाले आरोपियो पर सख्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जैल भेजा। 

  घटना का विवरण- 

 दिनाक 13/01/2026 के रात्री करीबन 08.30 बजे मै मिनाल गेट क्रमाक 02 पर अरूण भरदेले ने शराब पीने के लिये अपने अन्य दोस्तो के साथ मिलकर आशीष उर्फ अक्की शर्मा के साथ बीस हजार रूपये अडीबाजी करते हुये मारपीट की थी उक्त सूचना पर अपराध धारा 119(1), 296(ए),115(2), 351(2), 3(5) बी.एन.एस का पंजीबद्ध कर अनुसंधान मे लिया गया जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । जिसके पालन में टीम गठित कर घटनास्थल के आसपास के लोगो से पूछताछ व मुखबीर तंत्र विकसित कर लगातार आरोपी की तलाश पतारसी की गई । लगातार अथक प्रयास कर आरोपी अरूण भरदेले एवं  अनिल साहू को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहाँ से आरोपियो के जैल भेजा गया

आरोपी – 1. अरूण भरदेले पिता रतिराम भरदेले उम्र 25 वर्ष निवासी म.न. EWS 34-35 H सेक्टर अयोध्यानगर भोपाल

शिक्षा- 5 वी

व्यवसाय- आटो चलाता हैं

आपराधिक रिकार्ड-

01. अपराध क्र. 201/2019 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना पिपलानी जिला भोपाल

02. अपराध क्र. 123/2019 धारा 294,323,506,34 भादवि. थाना पिपलानी जिला भोपाल

03. अपराध क्र. 442/2021 धारा 36 बी आवकारी एक्ट थाना पिपलानी जिला भोपाल

04. अपराध क्र. 105/2022 धारा 294,323,506,34 भादवि. थाना अयोध्या नगर जिला भोपाल

05. अपराध क्र. 253/2022 धारा 294,427,506 भादवि थाना अयोध्या नगर जिला भोपाल

06. अपराध क्र. 327/2022 धारा 294,323,327,506,34 भादवि थाना अयोध्या नगर जिला भोपाल

07. अपराध क्र. 061/2023   धारा 294,435,506,34 भादवि थाना अयोध्या नगर जिला भोपाल

08. अपराध क्र. 188/2023 धारा 294,323,327,341,506,34 भादवि थाना अयोध्या नगर जिला भोपाल

09. अपराध क्र. 329/2023 धारा 294,323,506,34 भादवि थाना अयोध्या नगर जिला भोपाल

10. अपराध क्र. 386/2023 धारा 294,323,506,34 भादवि थाना अयोध्या नगर जिला भोपाल

11. अपराध क्र. 412/2023 धारा 201,294,323,327,34,506, भादवि 16/17 लैंगिग अपराधो से बालको का संरक्षण अधिनियम 2012 थाना अयोध्या नगर जिला भोपाल

12. अपराध क्र. 155/2024 धारा 36 बी आबकारी अधिनियम थाना अयोध्या नगर जिला भोपाल

13. अपराध क्र. 299/2024 धारा 25 आर्म्स थाना अयोध्या नगर जिला भोपाल

14. अपराध क्र. 302/2025 धारा 296,115(2),119(1), 351 (2) बी.एन.एस. थाना अयोध्या नगर जिला भोपाल

15. अपराध क्र. 405/2025 धारा धारा 296,115(2),351(2), 333,309(4),3(5) बीएनएस थाना अयोध्या नगर जिला भोपाल

16. अपराध क्र. 22/2026 धारा 296(ए),115(2),119(1),351(2) 3(5) बी.एन.एस. थाना अयोध्या नगर जिला भोपाल

आरोपी – 2. 

अनिल साहू पिता भैयालाल साहू उम्र 27 वर्ष पता म.न. 17 बिहारी कालोनी छोला मंदिर भोपाल

शिक्षा- 5 वी

व्यवसाय- बाजार में सब्जी की दुकान लगाता हैं

आपराधिक रिकार्ड-

01. अप.क्र 734/21 धारा 294,323, 506, 34 भादवि, 3(2-va) SC ST Act

02. अप.क्र 610/24 धारा 13 जुआ एक्ट 

03. अपराध क्र. 22/2026 धारा 296(ए),115(2),119(1),351(2) 3(5) बी.एन.एस. थाना अयोध्या नगर जिला भोपाल

सराहनीय भूमिका –  थाना प्रभारी श्री महेश लिल्हारे, उनि. सुदील देशमुख, प्रआऱ 1177 अमित व्यास, प्रआर.3178 बृजेश सिंह,  प्रआर.2233 रूपेश सिंह जादौन,प्र.आऱ.167 सुरेश सोलंकी, 1641 सुजीत पटेल की सराहनीय भूमिका रही ।