नरसिंहपुर का केमिकल फ्री गुड़ : स्वाद के साथ सेहत भी
भोपाल l अंतरराष्ट्रीय वन मेले में एक स्टॉल है महक साहू का जिसमें नरसिंहपुर का शुद्ध गुड़ मौजूद है जिसे खाकर लोग कहते हैं एक बार खाएं खाते ही रह जाएं.. इस गुड़ में स्वाद के साथ सेहत का भी ध्यान रखा गया है,यह गुड़ केमिकल फ्री है l महक के स्टाल पर रोस्टेड अलसी, काली तिल, मूंगफली दाना, धावड़ का गोंद, मैथी दाना ,राजगिरा,तिल धुली/बिना धुली, आर्गेनिक गुड़ के साथ-साथ गुड़ पाउडर भी मौजूद है l महक जिसने एक वर्ष पूर्व दीपावली पर मुख्यमंत्री निवास में रंगोली बनाई थी l रंगोली बनाते समय स्वयं मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने भी उनका हाथ बटाया था, महक पढ़ाई के साथ-साथ अपने पापा के व्यवसाय में भी हाथ बटाती है l वह अंतरराष्ट्रीय वन मेले में भी अपने पापा के साथ अपने स्टॉल पर मौजूद है और लोगों को अपने स्टाल पर रखी सामग्रियों के विषय में विस्तार से बताती है l



