धार जिले की धरमपुरी विधानसभा से विधायक कालू सिंह ठाकुर को एक युवक आसिफ अली द्वारा ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है l विधायक कालू सिंह ठाकुर का कहना है एक महिला के माध्यम से कानपुर निवासी आसिफ अली उनके संपर्क में आया था l उक्त युवक उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है और उसने दो करोड रुपए न देने पर झूठे मामले में फसाने की धमकी भी दी है l कानपुर का रहने वाला यह युवक फिलहाल खलघाट में किराए से रहता है ,विधायक का तो यहां तक कहना है कि उक्त महिला भी इसी के साथ रहती है l ब्लैकमेलिंग की घटना से घबराए विधायक ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिलकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है l