भोपाल मध्य से विधायक आरिफ मसूद को आज सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है l सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के द्वारा दिए गए आदेश पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट में मसूद की ओर से पर भी कपिल सिब्बल ,विवेक तंखा और वरुण तंखा की थी l हाई कोर्ट ने विधायक आरिफ मसूद के ऊपर कूटरचित दस्तावेज मामले में तीन दिन में FIR दर्ज करने और एसआईटी गठित करने के आदेश दिए थे l जिस पर मध्य प्रदेश पुलिस ने SIT गठित भी कर दी थी अब देखना यह है कि सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद मध्य प्रदेश सरकार का रुख क्या होगा l