धरमपुरी विधायक कालू सिंह ठाकुर ने एक हिंदू महिला और मुस्लिम युवक पर ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए थे l उसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री से संपर्क कर कड़ी कार्रवाई की मांग भी की थी l पुलिस ने एक अन्य मामले में महिला दीपिका ठाकुर और मुस्लिम युवक काशिफ अली के खिलाफ Fir दर्ज भी की थी l इसी बीच महिला ने एक वीडियो जारी कर पूरे मामले में विधायक पर ही आरोप लगा दिए l साथ ही साथ उन्होंने एक ऑडियो क्लिप भी जारी किया है l दीपिका का दावा है कि इस क्लिप में विधायक स्वयं उसे भोपाल बुला रहे हैं। वीडियो में महिला ने कहा कि विधायकजी खुद मुझे बता रहे थे कि बस से कैसे आना है और कहां उतरना है। वे खुद मुझे लेने भोपाल बस स्टैंड पहुंचे थे,indiatv18 महिला द्वारा जारी किए गए वीडियो और ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है l