विधायक प्रतिनिधि सुलेमान खान ने युवक पर चाकू से हमला किया
हरदा में विधायक प्रतिनिधि द्वारा एक युवक को चाकू मारने की घटना सामने आई है l विधायक प्रतिनिधि सुलेमान खान ने हरदा रेलवे स्टेशन के पास मुजाहिद खान पर प्राणघातक हमला किया है l मुजाहिद खान को लोगों की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है l पुलिस ने विधायक प्रतिनिधि के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है और विधायक प्रतिनिधि की तलाश जारी है फिलहाल विधायक प्रतिनिधि सुलेमान खान फरार है l मानपुर निवासी मुजाहिद खान को पेट और जांघ में गंभीर चोटे घाव हैं l


